UP Divyangjan Shadi Protsahan Yojana Apply Online | उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना Application Form | UP Divyang Shadi Yojana ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के दिव्यांगजनो को उनकी शादी पर वित्तीय सहायता देने के लिए एक बहुत ही सराहनीय पहल की है। यह पहल उनके द्वारा UP Divyang Shadi Yojana को शुरू करके की गई है। इस योजना के माध्यम नवविवाहित विकलांग जोड़ों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिससे विवाहित विकलांग जोड़े को पैसों की कमी ना हो। अगर आप भी प्रदेश राज्य के विकलांग नागरिक हैं और इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2023 से जुडी सभी जानकारी जैसे – उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताय पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि सभी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी को बहुत ही आसानी से बताएंगे। ताकि आप इस योजना को अच्छे से समझ कर इसका लाभ उठा सकें।
Table of Contents
UP Divyangjan Shadi protsahan Yojana 2023
राज्य सरकार द्वारा UP Divyang Shadi Yojana 2023 का लाभ उन लोगो को प्रदान किया जाएगा जो दिव्यांग विवाहित जोड़े हैं, या दोनों में से कोई एक दिव्यांग हैं तो राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग विवाहित जोड़े में से युवक के विकलांग होने की स्थिति में लड़के को 15 हज़ार रूपये प्रदान किये जाते है जबकि लड़के के विकलांग होने की स्थिति में लड़की को 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाती हैं। इसके आलावा अगर दोनों विवाहित जोड़े विकलांग हैं तो उनेह आर्थिक सहायता के रूप में 35000 रूपए की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसका लाभ लाभार्थी सीधे बैंक के माध्यम से प्राप्त करेंगे।
Short Details Of Uttar Pradesh Divyang Shadi Yojana
योजना का नाम | UP Divyangjan Shadi protsahan Yojana 2023 |
लाभार्थी | दिव्यांगजन विवाहित जोड़े |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
दिव्यांगजन महिला | 20 हजार रूपए की आर्थिक मदद |
दिव्यांगजन पुरुष | 15 हजार रूपए की मदद |
योजना की शुरुआत | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
विभाग | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग |
ऑफिसियल वेबसाइट | divyangjan.upsdc.gov.in |
दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2023
राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ विकलांग व्यक्तियों को ही प्रदान किया जाएगा जिसके तहत लाभार्थी को पंजीकृत करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। उतार प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना बहुत ही सराहनीय हैं। क्योकी राज्य के जो भी पात्र लोग योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं,वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उन्ही दिव्यांगजन व्यक्तियों को ही प्रदान किया जाएगा जो पहले से ही अन्य किसी प्रकार की विकलांग (Handicapped) विवाह प्रोत्साहन योजना 2023 का लाभ न उठा रहे हो। वह लोग आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2023 का उद्देश्य
दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति को अपना जीवन व्यतीत करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। वह विकलांग होने के कारण काम भी नहीं कर पाते हैं, ऐसे में उनका विवाह भी नहीं हो पाता हैं क्योकि उन्हें आर्थिक रूप से कई समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं जिसको दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Shaadi Vivah Protsahan Yojana की शुरुआत की गई हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी नवविवाहित जोड़े को सरकार के द्वारा वित्तीय धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करना हैं। ताकि विकलांग व्यक्तियों को किसी आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े।
Uttar Pradesh Divyang Shadi Yojana 2023 के लाभ
- राज्य सरकार द्वारा UP Divyang Shadi Yojana का लाभ विकलांग को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करके विकलांग व्यक्तियों को आर्थिक रूप से किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत युवती को 20,000 रूपए की वित्तीय धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जा रही हैं।
- जबकि युवक को योजना के माध्यम से 15,000 रूपए की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी।
- यदि विवाहित जोड़े में दोनों ही शारीरिक रूप से विकलांग है तो योजना के अंतर्गत दोनों को 35,000 की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी।
- दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ लाभर्थी को सीधे बैंक के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी दिव्यांगजन विवाहित जोड़े को किसी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना
उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना पात्रता व शर्ते
- राज्य सरकार द्वारा UP Divyangjan Shadi Protsahan Yojana का लाभ केवल राज्य के दिव्यांगजन को ही दिया जाएगा।
- लाभार्थी राज्य का मूल निवासी ही होना चाहिए।
- राज्य सरकार द्वारा आवेदक की विकलांगता कम से कम 40 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए।
- इसके आलावा योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को मैरिज सर्टीफिकेट ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड करना होगा।
- लाभार्थी की आयु 18 या उससे अधिक होनी चाहिए परन्तु 60 वर्ष से अधिक न हो।
- लाभार्थी के पास मान्यता प्राप्त चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र से दिव्यांग जान का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- योजना के अंतर्गत वे लोग पात्र होंगे जो पहले से ही विकलांग(Handicapped) विवाह प्रोत्साहन योजना 2023 का लाभ न उठा रहे हैं
UP Divyang Shadi Yojana के आवश्यक दस्तावेज़
- विकलांग विवाहित जोड़े का दोनों का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (Domicile Certificate)
- विकलांगता का प्रमाण-पत्र (Handicapped Certificate)
- शादी का प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Marriage Registration Certificate)
- राष्ट्रीयकृत बैंक में विवाहित जोड़े का Joint Bank Account
- युवक और युवती की उम्र 18 वर्ष और 21 वर्ष के प्रमाण पत्र
- लाभार्थी का बर्थ सर्टिफिकेट और 10वीं की मार्कशीट
दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इस प्रकार आवेदन करना होगा जैसे आपको नीचे बताया जा रहा हैं
- आपको योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले विकलांग व्यक्ति की आधिकारिकता विभाग की divyangjan.upsdc.gov.in वेबसाइट में विजिट करना होगा।
- उसके बाद आपके स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा फिर होम पेज ओपन हो जाने के बाद आपको “रजिस्टर / आवेदन के लिए नीचे क्लिक करें” का विकल्प दिखाई देगा अब आपको इस विकल्प का चयन करना है।
- आपके द्वारा दिव्यांगजन-शादी-विवाह विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा
- उसके बाद इस पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा फिर यहाँ अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी है जिसे आवेदक का नाम जनपद विकलांगता का प्रतिशत वर वधु का नाम पता इत्यादि।
- फिर आपके द्वारा सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन में क्लिक करना है
- क्लिक करने के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
- इस प्रकार से ही आप रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको सेव करके रखना है।
UP Divyang Shadi Yojana 2023 आवेदन की स्थिति कैसे देखे?
- आवेदक को आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको “आवेदन पत्र की स्थिति पता करने हेतु यहाँ क्लिक करें“ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- विकल्प में क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज ओपन हो जायेगा
- इस नए पेज में district का चयन करके अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सर्च के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- जैसे ही आप सर्च के विकल्प पर क्लिक करेंगे आवेदन की स्थिति खुलकर आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।