Rajasthan Indira Rasoi Yojana: दोस्तों राजस्थान राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने अपने राज्य में “कोई भी भूखा नहीं सोए” के संकल्प को साकार करने हेतु नागरिकों को दो वक्त का खाना खिलाने के लिए राजस्थान इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना को covid-19 संक्रमण के वक्त नागरिकों को आने वाली दैनिक खान पीन की समस्या को देखते हुए 20 अगस्त को शुरू किया गया था। इस योजना के द्वारा से राजस्थान में गरीब लोगों को 8 रुपये में एक वक्त का ताजा एवं पौष्टिक खाना सम्मान पूर्वक एक जगह बैठा कर खिलाया जाता है। एक वक्त की थाली में 25 रुपये का खर्च आता है जिसमें 17 रुपये राज्य सरकार के माध्यम वहन किए जाते हैं और 8 रुपये लाभार्थी से लिए जाते हैं।
तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023 से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे।
Table of Contents
Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023
सीएम अशोक गहलोत ने अपने राज्य के नागरिकों को दो वक्त का भरपेट स्वादिष्ट खाना देने के लक्ष्य से राज्य के 213 नगरीय निकायों में 358 रसोइयों के साथ राजस्थान इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत की थी। जिन्हें अब बढ़ाकर बजट घोषणा में 1000 किया गया है। 18 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री जी ने जोधपुर में 512 नए इंदिरा रसोइयों का आरंभ किया है। कुल मिलाकर इस समय संचालित इंदिरा रसोईयों की संख्या 870 हो गई है। इन इंदिरा रसोइयों का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जाता है। जिसके लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति द्वारा रसोई चलाने के लिए 300 से ज्यादा स्थानीय एनजीओ का चयन किया जाता है।
अब तक Indira Rasoi Yojana के तहत 7.01 करोड़ भोजन की थालियां परोसी जा चुकी है। जोकि लक्ष्य का 72.32% है। परंतु अब सरकार का इस योजना के द्वारा से हर दिन 1.34 लाख नागरिकों को एवं हर साल 4.87 नागरिकों को भोजन की थाली परोसने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
New Update-10 सितंबर को राजस्थान के टोंक में प्रियंका गांधी करेंगे इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के टोंक जिले के निवाई से इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत की जा रही है। 10 सितंबर को झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस योजना का शुभारंभ करेंगी। फिलहाल यह योजना शहरों में चल रही है। जिसके माध्यम से गरीब लोगों को ₹8 में एक वक्त का खाना खिलाया जाता है। अब गहलोत सरकार गांवों में भी इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से सस्ता भोजन उपलब्ध कराईगी। इसे Indira Rasoi Gramin Yojana के नाम से संचालित किया जाएगा।
राजस्थान इंदिरा रसोई योजना का उद्देशय (Objective)
इस योजना का शुभारंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है कि राजस्थान में कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोए एवं सभी को भरपेट ताजा स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना मिले। क्योंकि इस बढ़ती हुई महंगाई के दौर में एक गरीब परिवार को अपना दो वक्त का खाना खाने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो पैसे ना होने की वजह से गरीबों को भूखा ही सोना पड़ जाता है। परंतु जब से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा इंदिरा रसोई योजना राजस्थान शुरू की गई है। तब से इसका फायदा उठाकर करोड़ों गरीब जरूरतमंद सिर्फ 8 रुपये में एक वक्त का भरपेट ताजा खाना खा रहे हैं। जो एक बहुत बड़ी सराहनीय बात है। Indira Rasoi Yojana के द्वारा से कोरोनावायरस के दौरान जरूरतमंदों, नागरिकों और रीड के अभ्यर्थियों को निशुल्क भोजन तक दिया गया है।
राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 हाइलाइट्स
योजना का नाम | राजस्थान इंदिरा रसोई योजना |
आरंभ की गई | सीएम अशोक गहलोत के माध्यम |
कब शुरू की गई थी | 20 अगस्त सन 2022 को |
उद्देश्य | दो वक्त का स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन मुहैया करवाना |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के गरीब जरूरतमंद नागरिक |
भोजन की प्रति थाली | सिर्फ 8 रुपये में |
बजट प्रतिवर्ष | 100 करोड़ रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indirarasoi.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023 बजट
राजस्थान इंदिरा रसोई योजना के तहत राजस्थान सरकार के माध्यम हर साल 100 करोड़ रुपए का खर्च करने का प्रावधान है। परंतु 642 और नई इंदिरा रसोइयों को राज्य में संचालित करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही यह रसोईया भी शुरू हो जाएगी। जिसके पश्चात सरकार के माध्यम इस योजना के तहत 2022-23 की बजट में 250 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया जाएगा। Rajasthan Indira Rasoi Yojana के तहत अनुदान के लिए 50 फीसद राशि नगर निकायों को देय राज्य वित्त आयोग अनुदान एवं बची 50 प्रतिशत प्रथमतया मुख्यमंत्री सहायता कोष से या आवश्यकता होने पर अन्य मदों से पूर्ति की जाती है।
सरकार द्वारा हर रसोई को आधारभूत संरचना के लिए 5 लाख रुपये और हर रसोई के आवर्ती संरचना के लिए 3 लाख रुपये हर साल दिए जाते हैं। राज्य में जो रसोईया अच्छा काम करती है। उन्हें जिला संभाग, राज्य स्तर पर 15 अगस्त एवं 26 जनवरी पर 15 लाख से भी ज्यादा राशि के नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।
सिर्फ 8 रुपये में इंदिरा रसोई योजना के तहत एक वक्त का भोजन
राजस्थान राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को Rajasthan Indira Rasoi Yojana के द्वारा से दो समय दोपहर और रात का भोजन खिलाया जाता है। एक समय के भोजन के लिए लाभार्थी द्वारा 8 रू का भुगतान किया जाता है। वर्तमान समय में एक समय के भोजन में 25 रू का खर्च आता है। जिसमें 17 रू राज्य सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं। इससे पहले एक समय के भोजन में 20 रू का खर्च आता था। जिसमें से 12 रू राज्य सरकार द्वारा और आठ रूपए लाभार्थी द्वारा दिए जाते थे। सामान्य तौर पर दोपहर का भोजन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और रात का भोजन शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक उपलब्ध करवाया जाता है। भोजन की थाली में 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती और अचार शामिल होता है।
Indira Rasoi Yojana के तहत किया जाता है पेपरलेस काम
प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान इंदिरा रसोई योजना के तहत पेपरलेस काम किया जाता है। जिसके लिए इंदिरा रसोई वेब पोर्टल को विकसित किया गया है। इस वेबसाइट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके लाभार्थियों के वास्तविक फोटो अपलोड किए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज और स्टेट कॉल सेंटर से लाभार्थियों से नियमित फीडबैक भी लिए जाते हैं। रसोई एजेंसी के माध्यम आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया से ऑनलाइन इनवॉइस जेनरेशन और ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की जाती है। सरकार ने नगर निकायों द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए हर महीने कम से कम 2 बार इंदिरा रसोइयों का निरीक्षण करके निरीक्षण रिपोर्ट मोबाइल ऐप के द्वारा से ऑनलाइन प्रेषित करने का भी प्रावधान किया है। Indira Rasoi Yojana 2023 की आईडी आधारित प्रक्रिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, National e-Governance Department द्वारा भी बहुत सराहनीय की गई है।
Rajasthan Indira Rasoi Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना का फायदा राज्य के जरूरतमंद गरीब तबके के नागरिकों को दिया जाता है।
- सरकार के माध्यम राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 के द्वारा लोगों को स्वादिष्ट एवं ताजा दो वक्त का खाना भरपेट उपलब्ध करवाया जा रहा है।
- इस खाने के लिए लाभार्थियों को एक वक्त के भोजन के लिए सिर्फ 8 रुपये का भुगतान करना होता है।
- यानी इस योजना के द्वारा 100 रुपये प्रतिदिन कमाने वाला व्यक्ति आराम से 16 रू में दो वक्त का भरपेट खाना खा सकता है।
- Indira Rasoi Yojana Rajasthan राज्य में जरूरतमंद नागरिकों को भरपेट खाना देकर उनके स्वास्थ्य को सुधारने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।
- इंदिरा रसोई योजना के द्वारा से हर दिन 1.34 लाख व्यक्तियों को एवं हर साल 4.87 करोड़ों व्यक्तियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
- यह लक्ष्य को आवश्यकता अनुसार और बढ़ाया भी जा सकता है।
राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 के मुख्य बिंदु
- इस योजना के तहत एक वक्त में खिलाई जाने वाली प्रति थाली पर 25 रू का खर्च आता है।
- लाभार्थी को एक वक्त की थाली के लिए 8 रू देने पड़ते हैं और राज्य सरकार द्वारा प्रति थाली 17 रू का अनुदान दिया जाता है।
- इससे पहले इस योजना के तहत प्रति थाली पर 20 रू खर्च किए जाते थे। जिसमें 8 रुपये लाभार्थी द्वारा और 12 रू राज्य सरकार के माध्यम दिए जाते थे।
- इस योजना के तहत इंदिरा रसोइयों का संचालन एनजीओ द्वारा किया जाता है।
- राज्य में जिला स्तर पर योजना की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर को सौंपी गई है।
- जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समन्वय और मानिटरिंग समिति द्वारा रसोई चलाने के लिए एनजीओ का चयन किया जाता है।
- राजस्थान इंदिरा रसोई योजना में किसी भी तरह की कोई धोखाधड़ी या धंधाली ना हो। इसके लिए इस योजना का काम पेपर लेस किया जाता है।
- जिसके लिए इंदिरा रसोई वेब पोर्टल को विकसित किया गया है।
- नगर निकायों द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए हर महीने कम से कम 2 बार इंदिरा रसोइयों का निरीक्षण करके निरीक्षण रिपोर्ट मोबाइल ऐप के द्वारा से प्रेषित करने का प्रावधान किया गया है।
- राजस्थान संपर्क पोर्टल के द्वारा से इस योजना के लाभार्थियों से दूर भाषा पर निरंतर फीडबैक भी लिया जाता है।
- इस योजना पर हर साल 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे।
- परंतु अब आने वाले समय में और नई रसोइयों का संचालन हो रहा है। जिसके लिए 2022-23 बजट में इस योजना के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।
Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023 Eligibilities (पात्रता)
- राजस्थान के मूल निवासी ही इस योजना का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
- गरीब एवं जरूरतमंद तबके के लोग जिनकी आय बहुत ही कम है। वही इस योजना के पात्र हैं।
राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 के तहत फीडबैक देने की प्रक्रिया
- प्रथम आपको राजस्थान इंदिरा रसोई योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी एवं टिप्पणी देनी होगी।
- टिप्पणी देने के पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपकी राजस्थान इंदिरा रसोई योजना के तहत फीडबैक देने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।