MP Ruk Jana Nahi Yojana: सभी छात्र मेहनत करते हुए आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं। जिनमें से बहुत से तो आगे निकल जाते हैं, परंतु बहुत से पीछे रह जाते हैं और फिर से उठकर आगे निकलने की कोशिश करते हैं। जो की बहुत अच्छी बात है। फिर भी बहुत से ऐसा नहीं कर पाते है। इसलिए हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम MP Ruk Jana Nahi Yojana 2023 है। इसके माध्यम से राज्य के वह छात्र जो 10वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। उनकी फिर से परीक्षा कराकर उन्हें उत्तीर्ण करवाना है। ताकि वह अपनी एक बार हारने की वजह से पढ़ाई को बीच में ना छोड़ दें।
आज का यह आर्टिकल उन छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो दसवीं या बारवीं कक्षा नहीं कर पाए है। तो यदि आप लेख को अंत तक पढ़ लेते हैं। तो आप बहुत आसानी पूर्वक एमपी रुक जाना नहीं योजना 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लेंगे।
यह भी पढ़िए- MP Akanksha Yojana
Table of Contents
MP Ruk Jana Nahi Yojana 2023
मध्य प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा एमपी रुक जाना नहीं योजना की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के जो छात्र 10वीं या 12वीं में फेल हुए थे उन सभी की परीक्षा दोबारा से कराई जाएगी। ताकि कोई बच्चा फेल होने की वजह से अपनी पढाई को बीच में न छोड़े। राज्य के वह छात्र जो जिन जिन विषयों में फेल हुए है उन सभी की परीक्षाए दोबारा देकर पास हो सकते है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ruk Jana Nahi Yojana के माध्यम से साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसकी जानकारी पात्र छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
एमपी रुक जाना नहीं योजना का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा MP Ruk Jana Nahi Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के जो छात्र 10वीं और 12 वीं कक्षा में फेल हुए है उन सभी छात्रों की फिर से परीक्षा कराना है। इस योजना के माध्यम से जो छात्र जिन जिन विषयों में फेल हुए है वह सभी दोबारा से अपनी परीक्षा दें सकते है। क्यूंकि जो बच्चे पढ़ने में कमज़ोर है और कड़ी मेहनत के बाद भी परीक्षा में सफल नहीं हो पाते है। जिस वजह से वह परीक्षा को बीच में ही छोड़ देने है। जिससे उनको काफी नुकसान होता है। राज्य के ऐसे ही बच्चो के लिए एमपी रुक जाना नहीं योजना की शुरुआत की गई ताकि वह एक बेहतर भविष्य प्राप्त कर सकें।
Key Highlights of MP Ruk Jana Nahi Yojana 2023
योजना का लाभ | एमपी रुक जाना नहीं योजना |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के 10वीं एवं 12वीं में फेल होने वाले छात्रों की दोबारा परीक्षा करवाना। |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के छात्र |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mpsos.nic.in/ |
यह भी पढ़िए- MP Free Scooty Yojana
MP Ruk Jana Nahi Yojana की परीक्षा तिथि
जैसे की हमने आपको बताया इस योजना के माध्यम से राज्य के दसवीं और बारहवीं में जो छात्र फेल हो चुके हैं। वह सभी अपनी परीक्षा दोबारा से दे सकते हैं। जिसके लिए उनको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें योजना का लाभ वह बच्चे भी ले सकते है जो किसी भी कारण वर्ष परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं। रुक जाना नहीं योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सभी बच्चों को एक और मौका देना चाहती है कि वह आगे बढ़े और फेल होने के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में ना जोड़ें।
आपको भी मालूम होगा की पिछले वर्ष दसवीं की परीक्षा 26 सितंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक चली और 12वीं की परीक्षा 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक आयोजित की गई। और इस साल यह परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। अगले महीने में छात्र योजना के तहत परीक्षा दे सकते हैं।
एमपी रुक जाना नहीं योजना के लाभ
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा MP Ruk Jana Nahi Yojana को जारी किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से जो छात्र जो 10वीं या 12वीं कक्षा में फेल हुए है। वह सभी दोबारा से अपनी परीक्षा दे सकते है।
- राज्य के छात्र योजना के माध्यम से फिर से शिक्षा की और प्रोत्साहित हो सकेंगे।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर सभी बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।
- एमपी रुक जाना नहीं योजना का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगे।
एमपी रुक जाना नहीं योजना हेतु पात्रता मानदंड
- मध्य प्रदेश के वह बच्चे जो 10वीं एवं 12वीं में फेल हुए है। योजना का लाभ लेने के पात्र है।
- आवेदक को मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी होना चाहिए |
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 12वी की फ़ैल मार्कशीट
- 10वी की फ़ैल की मार्कशीट
यह भी पढ़िए- MP Education Portal
MP Ruk Jana Nahi Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश के सभी पात्र छात्रों को योजना के तहत आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रुक जाना नहीं योजना के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- उसके बाद अगले पेज पर आपको सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- फिर से अगले पेज पर आपको रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत “एप्लीकेशन फॉर्म” के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया प्रदर्शित हो जाएगा। आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज कर देना होगा।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको नीचे अपना सेंटर को चुनना होगा। जहां से आप पेपर देना चाहते हैं।
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना।
- इसके बाद आपसे जितना पेमेंट माँगा जाए। आपको वह जमा कर देना होगा। आप पेमेंट KIOSK के माध्यम से या CITIZEN के माध्यम से कर सकते है।
- इस प्रकार आप एमपी रुक जाना नहीं योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
MP Board Ruk Jana Nahi Yojana Paid Unpaid Recipt Process
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रुक जाना नहीं योजना के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- उसके बाद अगले पेज पर आपको सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- फिर से अगले पेज पर आपको Ruk Jana Nahin Yojna (RJNY Part 1) 2020- 10th /12th Exam Form के सेक्शन में Paid Unpaid Recipt के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया प्रदर्शित हो जाएगा। आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज कर देना होगा।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- उसके बाद आपकी भुगतान अवैतनिक रसीद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी हो जाएंगी।
Ruk Jana Nahi Admit Card डाउनलोड कैसे करे?
- इसके लिए भी सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admit Card के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको सभी जानकारी को भर देना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
टेंडर तथा नोटिस डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको टेंडर एंड नोटिस के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको टेंडर की कैटेगरी के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर टेंडर सूचि खुल जाएगी। जिसमे आप अपनी आवश्यकता अनुसार टेंडर का चयन कर क्लिक कर देंगे।
- उसके पश्चात पीडीएफ फॉर्मेट में आपके सामने टेंडर खुलकर आएगा। अब आपको को डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा। तो इस तरह आप टेंडर डाउनलोड कर सकते है।
MP Ruk Jana Nahi Yojana का आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको डाउनलोड करे महत्वपूर्ण पत्र, आदेश, निर्देश आदि के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको रुक जाना नहीं स्पेशल योजना आवेदन फॉर्म के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आप इस सूची में अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक कर डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप एमपी रुक जाना नहीं योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है।
एमपी रुक जाना नहीं योजना 10th एंड 12th का रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रुक जाना नहीं योजना एग्जाम अगस्त क्लास 10th एंड 12th रिजल्ट के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- अब नए पेज से आपको आपको अपने एग्जाम का चयन करना होगा तथा रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आप सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
ओपन स्कूल एग्जाम अगस्त क्लास टेंथ एंड ट्वेल्थ रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको ओपन स्कूल एग्जाम अगस्त क्लास 10th एंड 12th रिजल्ट के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारी को भरकर आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
एमपी रुक जाना नहीं योजना का माइग्रेशन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आप मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर क्लास ट्वेल्थ तथा क्लास टेंथ दोनों का माइग्रेशन सर्टिफिकेट के विकल्प खोजकर क्लिक कर देना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- जिसमे आप माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको रुक जाना नहीं योजना एग्जाम क्लास 12th माइग्रेशन सर्टिफिकेट या फिर रुक जाना नहीं योजना एग्जाम क्लास 10th माइग्रेशन सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर माइग्रेशन सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Contact Details
यदि राज्य के पात्र नागरिकों को एमपी रुक जाना नहीं योजना का लाभ लेने पर किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। तो वह नीचे दिए गए संपर्क विवरण पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। जोकि इस प्रकार है:-
- Web Site- www.mpsos.nic.in
- E-Mail- mpsos[at]rediffmail[dot]com
- Phone No.- 0755 – 2671066, 2552106
- Madhya Pradesh State Open School Education Board, Shivaji Nagar, Bhopal [M.P.]-462011