MP Ration Card List: दोस्तों आपको बता दें कि एमपी सरकार द्वारा मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश के जिन लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था वह लाभार्थी अब इस सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं और राशन कार्ड कि नई लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं
जैसे कि हम सब जानते हैं कि राशन कार्ड हमारे लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जिसके माध्यम से हम कोई भी सरकारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से MP Ration Card List APL BPL के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
Table of Contents
मध्य प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट 2024
दोस्तों अब नागरिकों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब मध्य प्रदेश के लोग घर बैठे इंटरनेट के द्वारा से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सरलता से APL/BPL New Ration Card List में अपना और अपने परिवार का नाम देख सकते हैं मध्य प्रदेश के जिन नागरिकों का नाम इस लाभार्थी सूची के अंतर्गत आएगा। उन लाभार्थियों को राज्य सरकार के माध्यम से राशन की दुकान पर भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे चावल, चीनी, गेहूं, केरोसीन, दाल आदि रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार ने परिवार की वार्षिक आय के अनुसार एपीएल बीपीएल सूची में लोगों को (According to the Annual Income of the Family, APL, BPL & Classified People in Antyodaya List.) वर्गीकृत किया है।
MP Ration Card 2024
भाइयों राशन कार्ड भी बहुत आवश्यक दस्तावेज के रूप में काम करता है एमपी राशन कार्ड लिस्ट 2024 को राज्य सरकार के माध्यम से तीन तरह के भागों में विभाजित किया गया है राज्य के जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उनके लिए BPL Ration Card जारी किया गया है और जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं उनके लिए APL Ration Card जारी किया गया है और जो बहुत ही ज्यादा गरीब है उनके लिए AAY Ration Card जारी किया गया है। यह राशन कार्ड मध्य प्रदेश के लोगों को उनकी आय एवं आर्थिक स्थिति के अनुसार उपलब्ध Ration Card Will Be Made Available to the Citizens of Madhya Pradesh According to their Income & Economic Status) कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन राज्य के वही निवासी कर सकते जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है।
MP Ration Card List Objective (उद्देश्य)
मध्य प्रदेश राशन कार्ड सूची का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के नागरिक जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें राशन कार्ड देकर रियायती दरों पर राशन की दुकानों से खाद्य पदार्थ जैसे कि चावल चीनी गेहूं केरोसिन दाल आदि उपलब्ध करवाए जाएं ताकि राज्य का कोई भी गरीब परिवार भूखा ना सोए और वह अपना जीवन अच्छे से यापन कर सके और एपीएल बीपीएल MP Ration Card List में अपना नाम आने के बाद वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके
MP Ration Card List Highlights
आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश राशन कार्ड सूची |
किसके द्वारा जारी की गई | एमपी राज्य सरकार द्वारा |
लाभ | राशन कार्ड धारकों को खाद्य पदार्थ रियायती दरों पर उपलब्ध करवाना |
लाभार्थी | BPL, APL, AAY राशन कार्ड धारक |
अधिकारिक वेबसाइट | http://samagra.gov.in |
एमपी राशन कार्ड लिस्ट के लाभ (Benefits)
- राज्य के नागरिक अब आसानी से ही अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं।
- MP Ration Card List में जिन लोगों का नाम आएगा उन लोगों को राशन की दुकानों से खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं चावल चीनी आदि रियायती दरों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- राशन कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपने वोटर आईडी कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
- इसका उपयोग पासपोर्ट बनवाने के लिए भी किया जाता है।
- जिन लोगों के पास राशन कार्ड होता है उनको सरकारी कामों में भी छूट दी जाती है।
- राशन कार्ड धारकों के बच्चों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।
राशन कार्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर की सूचि
राशन कार्ड लिस्ट 2024 के लिए पात्रता (Eligibilities)
- कोई भी व्यक्ति अगर एक जगह से दूसरी जगह जाता है तो उसे अपना राशन कार्ड बनवाना होगा।
- अगर किसी व्यक्ति का विवाह हुआ है तो उसका नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज करवाना होगा।
- अगर घर में कोई बच्चा पैदा हुआ है तो उसका नाम भी राशन कार्ड में दर्ज करवाना होगा।
मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट मैं अपना नाम कैसे देखें
राज्य के जिन लोगों के नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करवाया था उन्हें अपना नाम इस सूची में देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा
- इस होम पेज पर खाद्य पोर्टल का सेक्शन दिखाई देगा।

- अब आपको बीपीएल / एएवाय रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करना ह।
- आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायग।

- इस सेक्शन में आपको विभिन्न तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे।
- जैसे कि पात्र परिवारों की श्रेणियां, अपनी खाद्य सामग्री की पात्रता जाने, अपनी उचित मूल्य की दुकानें खोजें, परिवार का समग्र आईडी जाने, समाचार, राशन कार्ड जिनमें कोई परिवर्तन नहीं हो, परिवर्तित राशन कार्ड, नवीन राशन कार्ड राशन कार्ड जो हटा दिए गए हैं अथवा नई राशन कार्ड सूची।
- आपको नई राशन कार्ड सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जैसे कि डिस्ट्रिक्ट, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत, कैप्चा कोड।
- सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद आपको Go के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आपके सामने MP Ration Card List खुलकर आ जाएगी।
- आप अपना व अपने परिवार का नाम आसानी से इसमें देख सकते हैं।
नए शामिल बीपीएल व एएवाई परिवारों की सूची कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट खुलने के बाद आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको खाद्य पोर्टल सेक्शन दिखाई देगा।
- आपको ऐसा ऑप्शन में विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे।
- उन ऑप्शंस में से आपको नए शामिल बीपीएल परिवारों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

- इस पेज पर आपको जानकारी जैसे कि जिला, स्थानीय, न्याय ग्राम पंचायत, ज़ोन, गांव, मोहल्ला आदि दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद में शामिल हुए लाभार्थियों की सूची आपके सामने आ जाएगी।
मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में सदस्य पंजीकृत करे
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट खुलने के बाद आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा
- इस पेज पर आपको सदस्य पंजीकृत करे का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस पेज पर मौजूद Register A New Member In Your Samagra Family के विकल्प का चयन करना है।
- इसके पश्चात आपको अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
- एवं Get Family Details के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आप नया सदस्य आसानी से पंजीकृत कर सकते हैं।
राशन मित्र पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- राशन मित्र पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात पोर्टल का होम स्क्रीन आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

- अब आपको होम पेज पर मौजूद लॉगइन के विकल्प का चयन करना है।
- अब आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।

- इसके पश्चात आपको लॉगइन फॉर्म अपनी यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करना है।
- उसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प का चयन करना है।
- इस तरीके से आप राशन मित्र पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।
हमने इस आर्टिकल के माध्यम से कोशिश की है कि आपको MP Ration Card List के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करें उम्मीद करते हैं कि आपको समझ आ गया होगा कि अपना नाम राशन कार्ड सूची में देखने के लिए किस प्रक्रिया का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर आपको फिर भी कोई कठिनाई आए तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।