|Access Delhi Archives Land Record Portal Online| Times Of India E-Paper Delhi Archives| Access property / Land Records Online & Check E-Abhilekh|Archives.delhi.gov.in|
दोस्तों आज हम दिल्ली सरकार द्वारा शरू की गयी एक नयी योजना के बारे में बात करेंगे। दिल्ली सरकार ने 13 फरवरी 2019 को “भूमि अभिलेखागार लैंड रिकॉर्ड पोर्टल ऑनलाइन 2019” की औपचारिक शरूआत की है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के लोग डिजिटल माध्यम से अपनी संपत्ति के ई-दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल को काफी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। जिससे हर व्यक्ति इस पोर्टल का उपयोग कर सके। इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद आप 1993 तक की किसी भी संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते है। वह उसकी फोटो कॉपी भी निकाल सकते है। इस पोर्टल द्वारा भूमि का हस्तांतरण भी संभव है। जिसके लिए सभी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गयी है।भू अभिलेखागार पोर्टल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण से सम्बंधित सभी जानकारी नीचे लेख में दी गयी है। अत आप इस लेख को पूरा पढ़े।
Table of Contents
Access Delhi Archives Land Records Portal Online
इस भू-लेख पोर्टल से भूमि के दस्तावेजों तथा मानचित्रो से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत आप 1993 तक की सभी भूमि की श्रृंखला जाँच कर सकते है। दिल्ली में स्थित दिल्ली अभिलेखागार के पास राज्य के सभी लोगो के भू-रिकार्ड उपलब्ध है। जिनमे 4 करोड़ से अधिक छवियों, मानचित्रों और अन्य अभिलेखीय दस्तावेज सन 1803 से संग्रह के रूप में उपस्थित है। जिसका प्रयोग लोग अब आप घर बैठे माउस के क्लिक के साथ कर सकेंगे।
अभी तक 2 करोड़ दस्तावेजों को स्कैन कर लिया गया है साथ ही 60-70 लाख दस्तावेजों को टैग किया गया है। जिसका ऑनलाइन माध्यम से अध्ध्यन किया जा सकता है। अब सरकारी भू-लेख पोर्टल पर अभिलेखों को जोड़ने का काम जारी रहेगा।
User Registration For Delhi E-Abhilekh land records
इस पोर्टल के सफल संचालन की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी गयी है। इस विभाग के पास ही दिल्ली में संपत्ति के पट्टे तथा खरीद व बिक्री की जानकारी रहती है। अभी तक विभाग द्वारा पंजीकृत वसीयत (वसीयत) और विशेष और सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी की जानकारी नहीं डली गयी थी। परन्तु अब सरकार के इस पोर्टल पर यह सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
Required Documents For Online Registration Of Land Portal
भू-पोर्टल के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी निम्नलिखित है।
- भारतीय विद्वानों के लिए
- उनके प्रायोजन संस्थान / विश्वविद्यालय से परिचय पत्र।
- विश्वविद्यालय पहचान पत्र की स्व-सत्यापित प्रति।
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र।
2. विदेशी विद्वानों के लिए
- उनके प्रायोजन संस्थान / विश्वविद्यालय से परिचय पत्र।
- भारतीय दूतावास में राजनयिक मिशन से प्रत्यायन पत्र।
- पासपोर्ट की स्व-सत्यापित प्रति।
- वीजा की स्व-सत्यापित प्रति
Registration Process For Delhi’s Land Records Portal
- जो भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से अभिलेखों का अध्धयन करना चाहता है। वह सहायक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रपत्र में निदेशक / प्रधान कार्यालय (अभिलेखागार), दिल्ली अभिलेखागार विभाग में आवेदन करेगा।

- भू-अभिलेखों को ऑनलाइन अध्ययन के लिए आवेदन फॉर्म लेख के अंत में दिया गया है। आप इसे वहा से अपलोड कर सकती है

दिल्ली भू-अभिलेख पोर्टल
हमें उम्मीद है की आपको यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सुझाव या शिकायत आप हमें कमेंट कर बता सकते है। हम उस पर अवश्य ध्यान देंगे। आप हमारे फेसबुक पेज पर भी हमें फॉलो कर सकते है।
केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओ की अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.cmhelpline.in पर जा सकते है
महत्वपूर्ण लिंक्स
केंद्र सरकार की योजनाए | Click Here |
दिल्ली सरकार की योजना | Click Here |
आवेदन फॉर्म | Click Here |
सम्बंधित जानकारी