Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2023: बिहार सरकार की ओर से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना की शुरुआत की गई हैं। जिसके माध्यम से किसानो को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार की ओर से अनुदान दिया जायेगा| Bihar Krishi Yantra Subsidy 2023 का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह योजना किसानो के लिए एक अहम योजना साबित होगी|
आज हम आपको बिहार कृषि यंत्र अनुदान से जुडी सभी जानकारी देंगे| योजना को विस्तार से जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े| क्योंकि हम आपको कृषि यंत्र सब्सिडी बिहार, Bihar Krishi Yantra Subsidy Apply Online कैसे करें, कृषि यंत्र अनुदान बिहार ऑनलाइन पंजीकरण, अनुदान कृषि यंत्र लिस्ट आदि की जानकारी देने जा रहे हैं।
Table of Contents
Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2023
भारत में पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से किसानो की सुविधा के लिए अनेक योजनाए चलायी जाती हैं। उन्ही को देखते हुए बिहार राज्य सरकार ने बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना को बंद कर दिया था| जिसके कारण किसानों की ओर समस्या बढ़ गई थी| इसलिए इन परिस्थितियों को देखते हुए बिहार सरकार ने फिर से इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 90 प्रकार के अलग-अलग यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। किसानो को यह अनुदान पहले केवल 75 प्रकार के यंत्रों पर ही दिया जाता था जिसे अब बढ़ा दिया गया है|
Bihar Krishi Yantra Subsidy के तहत कोई किसान कृषि यंत्र लेता है तो उसे लगभग 40% से 70% तक सब्सिडी प्राप्त होगी। यानी किसान सब्सिडी की राशि घटाकर शेष राशि का भुगतान करके कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। जिससे उन्हें बहुत आर्थिक सहायता मिलेगी और साथ ही उन्हें कृषि यंत्रों से खेती करने में आसानी होगी।
बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना का मूलभूत उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को 90 प्रकार के अलग- अलग कृषि यंत्रों पर अनुदान देना है | ताकि राज्य के किसान कृषि यंत्र प्राप्त कर सके| Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana के माध्यम से किसानो को खेती करने के लिये सहायता प्राप्त होगी| इसके अलावा किसानों को कृषि यंत्र निर्माताओं द्वारा, बिहार राज्य के विषय निर्माताओं द्वारा निर्मित सूचीबद्ध कृषि यंत्रों पर 10% वृद्धि कर किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा। राज्य में जिला स्तर पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
Short Details Of Krishi Yantra Subsidy Bihar 2023
योजना का नाम | Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana |
विभाग | कृषि यंत्रीकरण योजना बिहार सरकार |
योजना का उद्देश्य | कृषि यंत्रों पर 75% तक का अनुदान दिया जाता है। |
लाभार्थी | बिहार के किसान |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
अनुदान कृषि यंत्र लिस्ट 2023
यंत्र का नाम | सामान्य जाति के किसानों के लिए | अनुसूचित जाति/जनजातिकिसानों के लिए |
ट्रैक्टर (अधिकतम 70 एच.पी.तक) | 25% या अधिकतम 45000 रुपया | 50% या अधिकतम 67500 रुपया |
पावर टीलर (8.71 एच.पी. से 15 एच.पी. तक ) | 50% या अधिकतम 50,000 रुपया | 50% या अधिकतम 75000 रुपया |
लेजर लैंड लेवलर | 50% या अधिकतम 1,00000 रुपया | 50% या अधिकतम 1,50000 रू |
रोटावेटर / रोटरी टीलर | 50% या अधिकतम 20000 रुपया | 50% या अधिकतम 30000 रू |
रिभ्ससेबुल एम.बी.प्लाऊ | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रुपया |
डिस्क हैरो | 50% या अधिकतम 10000 रुपया | 50% या अधिकतम 14000 रुपया |
कल्टीवेटर | 50% या अधिकतम 10000 रुपया | 50% या अधिकतम 14000 रुपया |
रोटो कल्टीवेटर | 50% या अधिकतम 20000 रुपया | 50% या अधिकतम 27000 रुपया |
सब सायलर | 50% या अधिकतम 7500 रुपया | 50% या अधिकतम 10000 रुपया |
जीरो टिलेज / सीड कम फर्टिलाईजर ड्रिल / मल्टी क्राप प्लांटर | 50% या अधिकतम 30000 रुपया | 50% या अधिकतम 40000 रुपया |
हैपी सीडर (9 से 10 टाईन) | 50% या अधिकतम 40000 रू | 50% या अधिकतम 60000 रुपया |
पोटैटो प्लांटर | 50% या अधिकतम 20000 रुपया | 50% या अधिकतम 30000 रुपया |
रेज्ड वेड प्लांटर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रुपया |
सुगरकेन कटर कम प्लांटर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रुपया |
पैडी ड्रम सीडर | 50% या अधिकतम 3000 रू | 50% या अधिकतम 37500 रू |
सीड कम फर्टिलाईजर डिबलर | 50% या अधिकतम 500 रू | 50% या अधिकतम 750 रू |
रीजर / ट्रेनचर | 50% या अधिकतम 7500 रू | 50% या अधिकतम 11000 रू |
पम्पसेट (डीजल / इलेकट्रिक) अधिकतम 10 एच.पी.तक | 50% या अधिकतम 10000 रू | 50% या अधिकतम 15000 रू |
सिंचाई पाईप एच.डी.पी.ई. (600 मी.) | 50% या अधिकतम 15000 रू | 50% या अधिकतम 22500 रू |
लपेटा सिंचाई पाईप (100 मी.) | 50% या अधिकतम 1000 रू | 50% या अधिकतम 1120 रू |
वीडर | 50% या अधिकतम 500 रू | 50% या अधिकतम 600 रू |
पावर वीडर | 50% या अधिकतम 15000 रू | 50% या अधिकतम 20000 रू |
मानव चालित पौधा संरक्षण यंत्र (स्प्रेयर / डस्टर इत्यादी) | 50% या अधिकतम 500 रू | 50% या अधिकतम 750 रू |
पावर स्प्रेयर/डस्टर/पौधा संरक्षण यंत्र | 50% या अधिकतम 2000 रू | 50% या अधिकतम 3,000 रू |
कम्बाईन हार्वेस्टर/मेज कम्बाईन हार्वेस्टर | 50% या अधिकतम 400000 रू | 50% या अधिकतम 5,00000 रू |
स्ट्रा वेलर विदाउट रैक | 50% या अधिकतम 1,50000 रू | 50% या अधिकतम 2,25000 रू |
स्ट्रा रीपर/स्ट्रा कम्बाईन | 50% या अधिकतम 1,00000 रू | 50% या अधिकतम 1,50000 रू |
रीपर कम बाईडर | 50% या अधिकतम 1,75000 रू | 50% या अधिकतम 1,78500 रू |
सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर | 50% या अधिकतम 40000 रुपया | 50% या अधिकतम 60000 रुपया |
ट्रैक्टर माउंटेन रीपर | 50% या अधिकतम 20000 रुपया | 50% या अधिकतम 30000 रुपया |
पोटैटो डीगर | 50% या अधिकतम 20000 रुपया | 50% या अधिकतम 30000 रुपया |
पावर आपरेटेड व्हीट/मेज थ्रेसर | 50% या अधिकतम 15000 रुपया | 50% या अधिकतम 20000 रुपया |
पावर मेज सेलर | 50% या अधिकतम 10000 रुपया | 50% या अधिकतम 1500 |
बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना की विशेषताएं एवं लाभ
- केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानो को कृषि यंत्रों खरीदने के लिए अनुदान दिया जाएगा
- बिहार सरकार द्वारा 90 अलग-अलग प्रकार के यंत्रों के लिए अनुदान के रूप में सहायता दी जायगी
- इससे पहले किसानो को केवल 75 प्रकार के यंत्रों पर ही अनुदान दिया जाता था। अब अनुदान के प्रतिशत को भी बढ़ा दिया गया है
- वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि विभाग की ओर से राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों पर कुल 9405.54 रुपए की लागत से अनुदान देकर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इस योजना के तहत 33% राशि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्रों जैसे- कि हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर, रीपर कम बाइडर आदि पर सरकार द्वारा अनुदान के रूप में खर्च की जाएगी
- सरकार द्वारा इस योजना के तहत 7% राशि कतार में बओई से संबंधित विभिन्न यंत्रों जैसे- सिद ड्रील, पोटैटो प्लांटर, शुगर केन कटर कम प्लांटर आदि पर अनुदान हेतु व्यय की जाएगी
- इसके आलावा पोस्ट हार्वेस्ट एवं हॉर्टिकल्चर से संबंधित विभिन्न यंत्रों जैसे मिनी रबर राइस मिल, राइस मिल, चैन सॉ आदि पर अनुदान हेतु 12% राशि का व्यय किया जाएगा।
- इस योजना के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कृषकों को अनुसूचित जाति व जनजाति के समतुल्य के आधार पर -जिलों के लिए निर्धारित राशि का कम से कम 18% अनुदान का लाभ दिए जाने के लिए व्यय किया जाएगा
- किसानों कोबिहार कृषि यंत्र अनुदान योजनाके तहत खेत की जुताई, बुवाई, निकाई गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, दौनी इत्यादि तथा गन्ना एवं उद्यान से संबंधित कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे
Bihar Krishi Yantrikaran Anudan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- किसान पंजीकरण
- बैंक अकाउंट विवरण
- आधार कार्ड
- कृषि यंत्र सब्सिडी अप्लाई फॉर्म
- खरीदे गए यंत्र का कंप्यूटराइज बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Bihar Krishi Yantra Subsidy के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले लार्भाथीयो को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा|
- फिर आपको होम पेज पर Farmer Application का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- अब आपको Application Entry के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा
- इस फार्म में आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर देना होगा।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगा।
- जिसके माध्यम से आप अपना आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार कृषि यंत्र अनुदान एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको Farmer Application का ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ऋ
- फिर इसके बाद आपको Check Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको अपना रिफरेंस नंबर दर्ज करके आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप प्रोसीड के बटन पर क्लिक करेंगे बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी एप्लीकेशन स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जाएगा।