Ladli Bahana Yojana: हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम लाडली बहना योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं। मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही Ladli Bahana Yojana का संचालन किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
दोस्तों अगर आप भी MP राज्य के नागरिक हैं, तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं| लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
MP Ladli Laxmi Yojana Certificate Download
Table of Contents
MP Ladli Bahana Yojana 2023 क्या है?
25 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया हैं। जिसके तहत राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह गरीब बहनों को प्रदान की जाएगी। यानी 1 वर्ष में इस तरह MP Ladli Bahana Yojana के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में पहुचायी जाएगी। राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए अगले 5 साल में ₹60000 करोड़ रुपए तक खर्च करने का ऐलान किया है।
New Update-Ladli Bahna yojana 3.0 Round New Registration
हम सभी को मालूम है कि मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए Ladli Bahna yojana शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार मध्य प्रदेश की महिलाओं को मासिक रूप से ₹1000 की आर्थिक मदद उपलब्ध कराते हैं। अब तक Ladli Bahna yojana के अंतर्गत महिलाओं के खाते में तीन किस्त भेजी जा चुकी है और कुल दो चरण योजना के पूरे हो चुके हैं। 25 जुलाई 2023 को लाडली बहन का दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। अब 15 सितंबर से Ladli Bahna yojana 3.0 Round New Registration शुरू होगा। इसलिए जिस किसी ने अब तक इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं किया है वह तीसरे राउंड के अंतर्गत अपना आवेदन कर पाएंगे।
Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के वो लोग जो निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उन्हे इस योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी। जिसके तहत राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जो कि वार्षिक 12000 रूपए होगी। यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में पहुचायी जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य Ladli Bahana Yojana के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार प्राप्त हो। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को भी राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया जाएगा।
Ladli Bahana Yojana की महत्वपूर्ण तिथियां
योजना की आधिकारिक घोषणा | 5 मार्च 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ | 25 मार्च 2023 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 30 अप्रैल 2023 |
सूची का प्रकाशन | 1 मई 2023 |
आखिरी सूची पर दावे एवं आपत्तियां की अंतिम तारीख | 1 मई से 15 मई तक |
आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख | 16 मई से 30 मई तक |
महिलाओं के खाते में पहला ट्रांजैक्शन | 10 जून 2023 तक को |
Short Details Of लाडली बहना योजना 2023
योजना का नाम | MP Ladli Bahana Yojana |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रूपए प्रतिमाह /12000 रूपए वार्षिक |
राज्य | मध्यप्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Ladli Bahana Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई हैं
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- जिससे महिलाओ को समाज में समानता का अधिकार मिल सके
- सभी जाति, वर्ग जैसे – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
- लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के तहत 5 वर्षों में सरकार द्वारा 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ निम्न वर्ग की सभी बहनों को प्रदान किया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही दिया जा रहा हैं
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
- मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शर्तें
- महिला विवाहित होनी चाहिए। परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी योजना के दायरे में।
- महिला की आयु दिनांक 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 23 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
- अवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि किसी भी प्रकार के कर्मचारी के परिवार की महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के परिवार की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- पंच और उपसरपंच को छोड़कर किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
- शासकीय संस्थाओं में मनोनीत किसी भी प्रकार के सदस्य के परिवार की महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है, तो ऐसे परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- किसी परिवार के पास ट्रैक्टर या या कोई चार पहिया वाहन है, तो ऐसे परिवार की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना में ₹1000 महीने का लाभ ले रही महिलाओं को भी इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र)
- वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड (कोई एक)
- मध्य प्रदेश के निवासी होने का प्रमाण पत्र
Ladli Bahana Yojana MP 2023 के लिए पात्रता
- लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।
- इस योजना के लिए निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं पात्र होगी।
- राज्य सरकार द्वारा निम्न व् मध्यम वर्ग की बहने चाहे किसी भी जाति की हो तथा किसी भी पंथ की हो सभी योजना के लिए पात्र होगी।
- इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब बहने लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
- 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाए, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है ऐसी महिलाओ को भी योजना लाभ मिलेगा।
Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हर गांव गांव जाकर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में ही अधिकारियों द्वारा Madhya Pradesh Ladli Bahana Yojana के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इसलिए पात्र महिलाएं अपने नजदीक लगने वाले इस योजना के शिविर में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकती है। बहनों को अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को शिविर में ले जाना होगा।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद अधिकारियों द्वारा आवेदन की रसीद दी जाएगी। जिसे बहनों को अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा। सरकार द्वारा आवेदन फॉर्म सत्यापित होने के बाद जून 2023 से पात्र लाभार्थी हितग्राही के बैंक खाते में हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए की धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
Frequently Asked Questions
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे।
लाडली बहना योजना की लास्ट डेट क्या है?
30 अप्रैल 2023
लाड़ली हितग्राहियों को पैसा कब मिलेगा?
हर महीने की 10 तारीख को